आज ऑफिस मीटिंग के बीच में हाथ में इतनी खुजली हुई कि बीच में उठकर वॉशरूम जाना पड़ा.
पूरी बांह ढकी हुई थी फिर भी अंदर से खुजली रुकी नहीं. वापस डेस्क पर आकर हाथ sleeve के नीचे छुपाकर बैठी रही.
घर आकर बच्चों को देखा तो पता चला दोनों का homework अभी बाकी है. उनको पढ़ाते-पढ़ाते फिर हाथ खुजाने लगी.
इस वीकेंड ट्रेक भी कैंसिल करना पड़ा. मौसम में नमी बहुत है और स्किन का हाल ठीक नहीं है.
अभी 2 हफ्ते ही हुए हैं ठीक से moisturizer लगाना शुरू किए, पर अभी कोई खास फर्क नज़र नहीं आ रहा.
अगले महीने एक और शादी है. sleeveless ब्लाउज पहनने का मन तो है पर हाथ का निशान देखकर हिम्मत नहीं हो रही.
