सुबह उठते ही हाथ में खुजली शुरू हो गई, वही पुराना पैच फिर से लाल हो गया है।
रिटायर हुए अभी कुछ ही महीने हुए हैं, सोचा था आराम से रहूंगी, घर पर ब्रेड बनाऊंगी। पर स्किन को मेरा रिटायरमेंट रास नहीं आया।
बचपन वाली प्रॉब्लम तो बरसों पहले ठीक हो गई थी लगता था। इतने सालों बाद ये चीज़ वापस क्यों आई? डॉक्टर ने बस इतना कहा कि तनाव और मौसम बदलने से हो सकता है।
ऊपर से शादियों का सीज़न भी सिर पर चढ़ा है। इनविटेशन पर इनविटेशन आ रहे हैं और बाजू के पैच छुपाने के लिए फुल स्लीव्स ढूंढनी पड़ रही हैं, इतनी गर्मी में भी।
बेकिंग करते वक़्त ओवन की गर्मी लगते ही हाथ और लाल हो जाता है। आटा गूंधना भी अब पहले जैसा आसान नहीं लगता।
क्या बताऊं साथियों, बस मन थोड़ा भारी हो गया है आजकल। सोचा था रिटायरमेंट का मतलब चैन होगा, यहां तो नई टेंशन खड़ी हो गई है।
