← सूची

साथ चलें ›खुली गपशप

शादी में ना बोलने का मन कर रहा है

काल रात ही पता चला कि अगले हफ्ते फिर से एक शादी है।
इस महीने ये तीसरी है।

पहली वाली में बच्चों को साथ ले जाना पड़ा था, दूसरी husband की तरफ से थी तो मना नहीं कर सकी।
अब ये तीसरी किसी पुरानी कॉलेज फ्रेंड की है।

सच बताऊं तो जाने का मन बिलकुल नहीं है।
ऑफिस में काम बहुत है, बच्चों का स्कूल भी चल रहा है, और शनिवार वाला trek प्लान भी अभी तक नहीं हो पाया।
बच्चों को किसी रिश्तेदार के पास छोड़ना पड़ेगा, वो अलग tension है।

पिछली बार रात 11 बजे शादी से लौटी थी, सुबह फिर 7 बजे उठकर टिफिन बनाना पड़ा था।
बीच में एक पल भी अपने लिए नहीं मिला।

अभी सोच रही हूं इस बार politely मना कर दूं, पर फिर लगता है लोग क्या सोचेंगे।
उम्र के इस पड़ाव पर भी ये guilt क्यों होता है, समझ नहीं आता।

सब लोग कैसे manage करते हो जब शादियां लगातार आती रहती हैं? कभी सीधे ना बोल देते हो या हर बार जाना ही पड़ता है?

कमेंट 0

  • अभी कोई टिप्पणी नहीं।
सभी पोस्ट देखें →