आज दोपहर में पड़ोस की दुकान तक गई थी।
वहाँ पहुँचकर एक पल को यूँ ही रुक गयी, याद नहीं आ रहा था किस चीज़ के लिए निकली थी।
हाथ में थैला था, पर्स भी था, बस दिमाग एकदम खाली हो गया था।
थोड़ी देर उलझन में खड़ी रही, आस-पास के लोग भी शायद देख रहे थे।
आखिर में दुकान वाले ने ही पूछ लिया, आंटी आज क्या चाहिए।
मैं बस सिर हिला पायी, बिना कुछ लिए घर का रास्ता पकड़ लिया।

घर आकर डॉक्टर की वो बात बार-बार याद आती रही, जाँच में इस तरह भूलने की बात तो नहीं कही थी उन्होंने, पर मन में टेंशन बैठ गया!
सुबह की सैर भी आज बस नाम की हुई, मन कहीं और ही उलझा रहा।
रात को फिर मोबाइल में समय निकल गया, किताब वाली सोच वहीं की वहीं रह गयी।
कुछ दिनों से यही हो रहा है, एक काम पूरा होता नहीं कि दूसरा छूट जाता है।
आज तो बहुत बहुत अजीब लग रहा खुद को लेकर, बस यही कहना था।
