पिछली बार फॉर्म में अटक गई थी, वो बता चुकी हूं।
6 दिन पहले OTP एक बार में आ गया था, फॉर्म आगे बढ़ गया था।
आज सुबह उसी नंबर से कॉल आया।
इंटरव्यू अगले हफ्ते के लिए बुलाया है, तारीख अभी पक्की नहीं बताई।
डर यह है कि बायोडाटा वाला पन्ना अभी भी महीनों पहले जैसा ही पड़ा है।
इस उम्र में इंटरव्यू में क्या पूछा जाता है, कोई अंदाज़ा नहीं है।
हाल में जिनका ऐसा अनुभव हुआ हो, कैसे तैयारी की थी, कोई बता सकता है क्या?
