← सूची

साथ चलें ›खुली गपशप

आज फिर शादी में आस्तीन खींचती रही

आज लौटी हूं, इस महीने की 3 शादी हो गई मेरी तरफ से।

Sea Pier

पहले से मालूम था [फुल आस्तीन] वाला सूट पहनना पड़ेगा, फिर भी तैयार होते वक्त मन भारी हो गया था।

हॉल में पंखे ठीक से नहीं चल रहे थे, अंदर हाथ पर पसीना जमा हो गया।

बार-बार कुर्ती की आस्तीन खींच कर ठीक करती रही, (कोई देख ना ले) इसलिए।

बेटी ने बीच में पूछ लिया, मम्मी आप गर्मी में भी ये वाली आस्तीन क्यों पहनती हो।
कुछ नहीं बोली, बात बदल दी।

घर आकर कपड़े बदले तो हाथ देखकर खुद को ही अच्छा नहीं लगा।
अभी शुरुआत ही है, पता है मुझे।

पर इस महीने अभी शादियां बाकी हैं, वही सब फिर से दोहराना है।

कमेंट 0

  • अभी कोई टिप्पणी नहीं।
सभी पोस्ट देखें →