← सूची

साथ चलें ›मेरा सवाल है

बरसात में खुजली फिर से, किसी को होती है?

बारिश शुरू होते ही गले के पीछे और कोहनी की मोड़ पर खुजली बहुत बढ़ गई है, यह करीब तीन हफ्ते से चल रहा है, रात को सोते समय ज्यादा होती है तो नींद भी देर से आती है। बचपन में कुछ साल यही परेशानी हुई थी, फिर बीस साल से ज्यादा कुछ नही हुआ, अब इस उम्र में दोबारा शुरू होने से समझ नहीं आ रहा, मतलब बचपन में तो मां जो लगाती थी वो लगा देती थी, अब खुद तय करना पड़ रहा है।

हल्दी-नीम का लेप दो बार लगाया, पहले दिन आराम लगा, तीसरे दिन फिर वैसा हो गया। दिन भर बर्तन-कपड़े और मसालों से हाथ का वास्ता पड़ता है, नाती को भी संभालना पड़ता है तो पानी में हाथ बार बार जाता है।

अगले महीने भतीजे की शादी है, हाथ खुले रहेंगे, कोहनी पर निशान दिख गया तो कोई पूछेगा ही। सब लोग बताइए, बरसात में यह खुजली इसी मौसम की वजह से बढ़ती है या मैं कुछ गलत लगा रही हूं?

कमेंट 0

  • अभी कोई टिप्पणी नहीं।
सभी पोस्ट देखें →