करीब 3 हफ्ते से गर्दन और कोहनी के मोड़ पर खुजली बहुत बहुत बढ़ गई है, रात को नींद देर से आती है तो तब और ज्यादा महसूस होता है।
हल्दी और नीम का लेप 2 बार लगाकर देखा, पहले दिन थोड़ा आराम लगा फिर वैसा ही हो गया, मतलब समझ नही आ रहा कि आगे क्या करूं…
घर का सारा काम, बर्तन-कपड़े का पानी, मसाले सब हाथ पर बार-बार पड़ता है तो शायद इसी वजह से बढ़ रहा है, पक्का नहीं कह सकती।
अगले महीने भतीजे की शादी है, ब्लाउज़ की बाजू छोटी है तो हाथ खुले रहेंगे, कोई निशान देखकर पूछेगा तो क्या बताऊं, आप सबको भी ऐसे मौके पर यही डर लगता है क्या?
