अगले हफ्ते सहेली की शादी में दूसरे शहर जाना है।
2 महीने से क्रीम लगा रही हूं, थोड़ा सुधार भी है।
बच्चों की सुबह की भागदौड़ में एक टाइम ही क्रीम लग पाती है, रात 10 बजे तक थक कर दूसरी बार भूल जाती हूं।
फंक्शन में पूरी बाजू का सूट पहनना तय है, हाथ तो कवर हो जाएगा।
पर वहां का पानी-मौसम अलग होगा…
पहले भी बाहर जाकर हाथ की स्किन (लाल चकत्ते) से भर गई थी।
किसी को travel में सिर्फ पानी या मौसम बदलने से भी flare-up हुआ है क्या?
साथ में क्रीम के अलावा और कुछ ले जाना चाहिए?
