अगले महीने दो शादियां हैं, दोनों में मेहंदी की रस्म है। पहले तो मुझे मेहंदी बहुत पसंद थी, अब डर लगता है। पिछली बार जब लगवाई थी तो हाथ में बहुत जलन हुई थी, रात भर सो नहीं पाई।
अभी skin ठीक होने के रास्ते पर है, ऐसे में डर लग रहा है कहीं फिर से (भड़क) न जाए। बच्चों को संभालते-संभालते वैसे ही टाइम नहीं मिलता, ऊपर से ये टेंशन अलग है!
कुछ लोग कहते हैं natural मेहंदी से problem नहीं होती, कुछ कहते हैं वो भी risky है।
कोई patch test करके गया है क्या पहले, और जलन हो जाए तो तुरंत क्या करना चाहिए?
