← सूची

साथ चलें ›मेरा सवाल है

बेटे ने पूछा मम्मी को इतनी खुजली क्यों होती है

कल रात सोने से पहले बेटा अचानक पूछ बैठा, मम्मी आप हाथ इतना क्यों खुजाती रहती हो

एक पल को कुछ बोल ही नहीं पाई!

बस इतना बोला (स्किन में थोड़ी problem है), ठीक हो जाएगी

पर अंदर से पता है 2 साल से यही चल रहा है, 2 हफ्ते पहले नई क्रीम भी शुरू की फिर भी रात को नींद टूट जाती है

बच्चों के सामने normal दिखने की कोशिश करती हूं, ऑफिस में sleeves नीचे रखती हूं

पर बच्चे की नजर से कुछ छुपता नहीं

आपके बच्चों को भी ऐसा दिखता है क्या?

कमेंट 1

  • ताज़गी06.05

    जी थोड़ा अलग राय है मेरी, बच्चे स्किन से ज़्यादा मम्मी की बेचैनी भांप लेते हैं शायद, मेरे दोनों बच्चों के साथ भी ऐसा ही हुआ था, जितना छुपाने की कोशिश की उतना ही वो पूछते रहे सब ठीक है ना, फिर एक दिन बता दिया हाथ में थोड़ी तकलीफ है इलाज चल रहा है, उसके बाद पूछना अपने आप कम हो गया, office वाली बात समझ आती है पर मेरे केस में normal दिखने का प्रेशर उल्टा नींद और खुजली दोनों बढ़ा देता था, नई क्रीम को

सभी पोस्ट देखें →