पिछले 2 हफ्ते से काम की टेंशन में सोने का समय पीछे खिसक रहा है।
पहले 11 बजे तक आंख लग जाती थी, अब 12:30 से पहले नींद नहीं आती।
इसी बीच हाथ और गर्दन की खुजली भी बढ़ गई है।
6 दिन से नई क्रीम रूटीन लगा रही हूं, फिर भी रात 2 बजे के आसपास नींद टूट जाती है।
क्या देर से सोने का सीधा असर खुजली पर पड़ता है, या ये सिर्फ मेरे साथ हो रहा है?
