← सूची

साथ चलें ›मेरा सवाल है

रगड़ से बढ़ती है ये खुजली क्या

बरसात शुरू होते ही गर्दन और कोहनी के मोड़ पर खुजली फिर से शुरू हो गई है, ब्लाउज़ का कपड़ा जहां रगड़ता है वहीं सबसे ज्यादा जलन होती है। हल्दी-नीम का लेप लगाया तो कुछ दिन आराम लगा फिर वही हाल हो गया!

अगले महीने भतीजे की शादी में हाथ खुले ही रहेंगे, कोई दाग देखकर पूछ बैठा तो क्या जवाब दूं यही सोचकर घबराहट हो रही है, मतलब बचपन में भी यही हुआ था फिर सालों बाद अब 2 बारा होना समझ नही आ रहा।

आप सब को भी लगता है कि कपड़े की रगड़ वाली जगह पर ज्यादा बढ़ता है, या सिर्फ मौसम की वजह से होता है?

कमेंट 0

  • अभी कोई टिप्पणी नहीं।
सभी पोस्ट देखें →