← सूची

साथ चलें ›मेरा सवाल है

सीढ़ियां चढ़ते ही सांस फूली, पहला कदम क्या हो

सुबह सीढ़ियां चढ़ते हुए अचानक सांस फूल गई

रुककर सोचा, पिछले कई महीनों से शरीर को हिलाया ही नहीं

काम का कोई तय समय नहीं होता, कभी रातभर बैठना पड़ता है कभी हफ्तों कुछ नहीं आता

उसी बीच हिसाब-किताब लिखना भी शुरू किया तो पता चला बाहर के खाने पर ही ज्यादा खर्च हो रहा है, शरीर में जान ही नहीं बची

त्वचा अभी थोड़ी शांत है तो लग रहा है यही सही समय है कुछ शुरू करने का

बस समझ नहीं आ रहा पहला कदम क्या हो

हल्की वॉक से शुरू करूं या घर पर मैट बिछाकर स्ट्रेचिंग से

यहां के सीनियर्स में से किसी ने बिल्कुल जीरो से शुरू किया हो तो बताना, पहला कदम क्या था?

कमेंट 0

  • अभी कोई टिप्पणी नहीं।
सभी पोस्ट देखें →