← सूची

साथ चलें ›मेरा सवाल है

शादियों की भीड़ में स्किन रूटीन कैसे रखूं

इस महीने लगातार 3 शादियों में जाना है। स्किन का रूटीन अभी शुरू ही किया है, बस 3 हफ्ते हुए हैं।

कोहनी और घुटने के पीछे वाली जगह पर रैशेज़ अभी भी हैं। पिछली शादी में सिर्फ 2 घंटे खड़ी रही, पसीना आया और उसी रात खुजली इतनी बढ़ गई कि नींद 1 बजे के बाद टूट गई। बच्चों को सुबह जल्दी उठाना भी था, वो अलग परेशानी।

अगले हफ्ते ही 2 और फंक्शन हैं। साड़ी-ब्लाउज़ पहनना पड़ेगा, पसीना भी बहुत आएगा।

जिन्हें भी शुरुआती स्टेज में ऐसे लगातार फंक्शन झेलने पड़े हैं, वो [बीच-बीच में] क्रीम 2 बारा लगाते हैं या कोई और तरीका अपनाते हैं? हफ्ते में इतने फंक्शन हों तो स्किन कैसे संभालूं?

कमेंट 0

  • अभी कोई टिप्पणी नहीं।
सभी पोस्ट देखें →