रविवार को बच्चों के साथ ट्रेक पर गई थी। पसीना बहुत हुआ, शाम को घर आते ही हाथों और गर्दन पर खुजली शुरू हो गई।

रात 2 बजे उठ गई खुजाते खुजाते। सुबह उठी तो आँखों के नीचे काले घेरे थे, दिनभर ऑफिस में भी ध्यान नहीं लग रहा था।
अगले हफ्ते सहेली की शादी है। ब्लाउज पहनना है, और डर लग रहा है कि सबके सामने खुजाना पड़ेगा!
बच्चे पूछते हैं मम्मी को क्या हुआ है, जवाब देते हुए भी अजीब लगता है।
6 साल से यही चल रहा है, कभी कम कभी ज्यादा, पर इस बार ज्यादा लग रहा है।
किसी और को भी बाहर घूमने या ट्रेकिंग के बाद ऐसा बढ़ता है क्या?
