आज पहली शादी में साड़ी के साथ नया ब्लाउज़ पहना था। टेलर ने फिटिंग कमर पर बहुत टाइट रखी। पहनते ही कमर और अंडरआर्म पर रगड़ शुरू हो गई। थोड़ी देर में खुजली [बहुत] बढ़ गई। शादी के बीच में ही साड़ी बदलकर सलवार सूट पहनना पड़ा।
बेटी ने पूछा मम्मी ने कपड़े क्यों बदल लिए।
2 महीने से रोज़ क्रीम लगा रही हूं फिर भी टाइट कपड़े का रगड़ बर्दाश्त नहीं हो रहा। रात को भी करवट बदलते बदलते नींद टूट गई। आगे अभी 3 और शादियां लाइन में हैं।
