ऑफिस में डेडलाइन का प्रेशर आजकल कुछ ज़्यादा ही चल रहा है।
बच्चों को सुलाने के बाद जो थोड़ा टाइम बचता है, उसमें पुराना फ़िल्म कैमरा उठाकर शाम की खींची फ़ोटो देखने बैठ जाती हूं, यही एक चीज़ से थोड़ा सुकून मिलता है।

पर इसी वजह से सोने का टाइम रोज़ थोड़ा और पीछे खिसकता जा रहा है, क्रीम भी अब पहले से काफी लेट लगा रही हूं।
जिस रात क्रीम बहुत लेट लगती है उस अगली सुबह हाथों और कलाई के पास खुजली ज़्यादा महसूस होती है!
क्या टाइम पर न लगाने से क्रीम का असर सच में कम हो जाता है, या ये सिर्फ स्ट्रेस की वजह से बढ़ रहा है? किसी और के साथ भी ऐसा होता है क्या?
