इस महीने कई दोस्तों की शादियां लगातार पड़ रही हैं।
हाथों और कोहनी के आसपास पैच अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं।
घर पर सूती कपड़ों में आराम रहता है, पर फंक्शन के लिए भारी ब्लाउज़ पहनना पड़ेगा।
स्टेज लाइट्स में पसीना भी आएगा, कहीं खुजली और न बढ़ जाए यही डर लग रहा है।
जिन्हें ऐसा अनुभव हुआ है, आप शादी के दिन किस तरह का फैब्रिक चुनती हैं?

