← सूची

साथ चलें ›मेरा सवाल है

ऑफिस के AC से खुजली बढ़ रही, शादी वाले हफ्ते में क्या करूं

ऑफिस का AC ठीक मेरी सीट के ऊपर वेंट से आता है, तापमान 19 डिग्री पर सेट रहता है।
सुबह हाथ ठीक रहते हैं, लेकिन दोपहर 3 बजे तक खुजली शुरू हो जाती है।
क्रीम की रूटीन को (10 दिन) हुए हैं, फिर भी ऑफिस के बीच में 2 बारा लगाने का समय नहीं मिलता।

बच्चों को 4 बजे स्कूल से लेने जाना होता है, बीच में ब्रेक निकालना मुश्किल है।

इस शनिवार सहेली की शादी है, अगले महीने एक और है।
साड़ी में हाथ खुले रहेंगे, सबके सामने खुजलाना अजीब लगेगा।

क्या कोई (जल्दी सोखने वाली) हल्की चीज़ है जो डेस्क पर ही लगाई जा सके?
या शादी में हाथ ढकने का कोई तरीका है जो नज़र में ना आए?

टिप्पणियाँ 0

  • अभी कोई टिप्पणी नहीं।
सभी पोस्ट देखें →