रात को बच्चों को सुलाने के बाद क्रीम लगाने बैठती हूं तो आंख लग जाती है, सुबह देखा तो हाथ का हिस्सा सूखा पड़ा मिला।
ऑफिस से आते ही खाना, होमवर्क, फिर इतनी थकान कि स्किन का नंबर सबसे आखिर में आता है।
ऊपर से शादियों का सीजन चल रहा है, तैयार होने में जलन और बढ़ जाती है।
समझ नहीं आ रहा सुबह जल्दी उठकर लगाऊं या बच्चों से पहले रात को ही निपटा लूं।
जिनके बच्चे छोटे हैं वो रूटीन के लिए समय कैसे निकालती हैं?
