लगातार शादियों का सीज़न चल रहा है, इस हफ्ते फिर से एक शादी में जाना है। गले में भारी गहना पहनते ही हल्की खुजली शुरू हो जाती है। पसीना आने पर वो और बढ़ जाती है।
हल्के गहने पहनूं तो फोटो ठीक नहीं आते, भारी पहनूं तो त्वचा परेशान हो जाती है। किस मेटल से ऐसा हो रहा है समझ नहीं आता।
घर आकर क्रीम लगाने से थोड़ी राहत मिल जाती है, पर शादी के बीच में तो कुछ नहीं कर पाती। कोई (गहनों के नीचे) कुछ लगाकर जाता है क्या, जिससे सीधा संपर्क कम हो जाए?
