इस महीने से लगातार शादियां हैं, हर हफ्ते फंक्शन है।
हर जगह मिठाई और तला खाना रखा रहता है, मना करना अजीब लगता है।
शुरू से सुन रखा था कि मिठाई-तली चीज़ें (ट्रिगर) हो सकती हैं, इसलिए बच रही थी।
कल थोड़ी मिठाई खा ली, रात को खुजली बहुत बढ़ गई…
समझ नहीं आ रहा मिठाई से थी या वहां की गर्मी-भीड़ से।
अभी और शादियां बाकी हैं, चिंता हो रही है।
खाने-पीने को लेकर सब क्या करते हैं, बिल्कुल परहेज़ करते हैं या थोड़ा-बहुत खा लेते हैं?
