इस सीजन में सहेलियों की शादियां एक के बाद एक आ रही हैं, हर फंक्शन में मेहंदी लगवानी पड़ती है। हाथों पर अभी भी पैच ठीक से गया नहीं है, बीच-बीच में हल्की खुजली भी उठती है। मेहंदी का पेस्ट देर तक हाथ पर टिका रहता है, यही सोचकर मन में डर बैठा है।
सहेलियां कह रही हैं मेहंदी से ठंडक मिलती है, पर स्किन ऐसी हालत में हो तो (बिगड़ने का डर) ज्यादा लगता है। जिनकी स्किन पहले ऐसी रह चुकी है, उनका मेहंदी लगवाने का अनुभव कैसा रहा?
