पिछले 2 महीने से क्रीम और रूटीन फॉलो कर रही हूं, फिर भी ऑफिस में डेडलाइन वाले दिन शाम को गर्दन और कोहनी के अंदर की स्किन में खुजली शुरू हो जाती है।
बच्चों को सुलाने के बाद ही अपना समय मिलता है, तो सोने का टाइम खिसककर 1 बजे तक पहुंच गया है… पहले 11 बजे सो जाती थी।
देर से सोने की वजह से बढ़ रही है या स्ट्रेस से सीधा, समझ नहीं आ रहा।
स्ट्रेस के दिनों में खुजली बढ़ी हो, उनके लिए सोने का समय ठीक करने से फर्क पड़ा था क्या?
