← सूची

साथ चलें ›मेरा सवाल है

बर्तन धोने के बाद हाथ में जलन क्यों बढ़ रही है

बर्तन और कपड़े दोनों हाथ से धोने की आदत है, घर में हेल्पर नहीं है फिलहाल।
पिछले 12 दिन से क्रीम लगा रही हूँ, थोड़ा फर्क भी लग रहा था।

लेकिन आज सुबह बर्तन धोते ही करीब 10 मिनट में उंगलियों के बीच जलन शुरू हो गई।
लाल भी हो गया थोड़ा।
डिटर्जेंट वही पुराना वाला है, कुछ नया इस्तेमाल नहीं किया इस बार।

बच्चों का टिफिन-यूनिफॉर्म रोज सुबह मुझे ही तैयार करना पड़ता है, तो हाथ पानी में जाने से बच ही नहीं सकते।
ऊपर से अगले हफ्ते एक शादी है, मेहंदी वाले दिन भी हाथ ही सामने रहेंगे (यही सबसे ज्यादा चिंता है)।

क्या डिटर्जेंट से जलन बढ़ना शुरुआत में सामान्य बात है, या अब से ग्लव्स पहनना जरूरी हो गया है?

टिप्पणियाँ 0

  • अभी कोई टिप्पणी नहीं।
सभी पोस्ट देखें →