शादियों का सीजन शुरू हो गया है।
बहन और कजिन की शादियां लगातार आने वाली हैं।
साड़ी-लहंगा सब सिलवा चुकी हूं।
पर अब सोच रही हूं फैब्रिक ठीक चुना या नहीं।
सिल्क पहनते ही गले और बांह पर खुजली शुरू हो जाती है (हर बार)।
कॉटन लाइनिंग वाला ब्लाउज़ पहनने पर थोड़ा आराम रहता है।
जॉर्जेट में पसीना अंदर ही फंसा रहता है, वो सबसे ज्यादा तकलीफ देता है।
काम और बच्चों के बीच अभी दुकान 2 बारा जाने का समय नहीं निकल रहा।
इसलिए यहीं पूछ रही हूं।
साड़ी-लहंगा खरीदते वक्त फैब्रिक को लेकर दुकानदार से क्या पूछना चाहिए?
या पहनने से पहले घर पर कुछ टेस्ट करके देखना ठीक रहेगा?
