बारिश के मौसम में गर्दन और कोहनी की मोड़ पर खुजली बहुत बढ़ गई है, ब्लाउज़ का कपड़ा छूते ही और तेज हो जाती है। बचपन में कुछ साल यही दिक्कत हुई थी, फिर सालों तक कुछ नहीं हुआ, तो अभी इस उम्र में 2 बारा शुरू होने से समझ नहीं आ रहा, मतलब, ये कहां से लौट आया।
हल्दी-नीम का लेप लगाकर देखा, कुछ दिन आराम लगा फिर वैसा ही हो गया।
अगले महीने भतीजे की शादी है, हाथ खुले रहेंगे, कोई निशान देखकर पूछ बैठा तो क्या बताऊं समझ नहीं आ रहा।
क्या इतने सालों के गैप के बाद 2 बारा शुरू होना नॉर्मल है, दूसरों के साथ भी ऐसा हुआ है क्या?
