← सूची

साथ चलें ›मेरा सवाल है

शादी में दाग पूछें तो क्या कहूं

पिछले कुछ हफ्तों से गर्दन और कोहनी के मोड़ पर खुजली बहुत बढ़ गई है, बारिश में पसीना ज़्यादा आता है तो शायद वजह वही है।

हल्दी-नीम का लेप लगाया, पहले दिन आराम लगा पर 4 दिन बाद फिर वैसी ही खुजली शुरू हो गई, रात को नींद भी देर से आती है।

बचपन में कुछ साल यही दिक्कत रही थी, फिर सालों कुछ नहीं हुआ, अब 2 बारा शुरू होना समझ नहीं आ रहा, घर का काम, मसाले, साबुन-सर्फ रोज़ का है।

अगले महीने भतीजे की शादी है, हाथ-गर्दन खुले रहेंगे, कोई दाग देखकर पूछ ले तो क्या कहूं सोचकर परेशान हूं।

हल्दी-नीम को और समय दूं या कोई और तरीका आज़माऊं?

टिप्पणियाँ 0

  • अभी कोई टिप्पणी नहीं।
सभी पोस्ट देखें →