ऑफिस का काम पिछले कुछ हफ्तों से इतना बढ़ गया है कि रात को सोने का समय अपने आप पीछे खिसकता जा रहा है।
बच्चों को सुलाने के बाद जो थोड़ा-सा टाइम अपने लिए मिलता है, उसी में मेल-वेल निपटाते-निपटाते नींद का टाइम निकल जाता है।
इधर गर्दन और कलाई पर खुजली फिर से बढ़ने लगी है, वहीं जगह जहाँ पहले भी दिक्कत रहती थी।
क्रीम लगाती तो हूँ पर बहुत लेट रात में, आधी नींद में जैसे-तैसे।
मेरे केस में शायद स्ट्रेस भी वजह हो, पर ये भी सोच रही थी कि नींद का समय इस तरह बार-बार पीछे खिसकते रहना भी स्किन पर असर डालता है क्या।
जिनके साथ भी ऐसा हुआ हो, क्या नींद ठीक होने पर फर्क महसूस हुआ है?
