आज सुबह कपड़े धोने का साबुन बदला, पुराना खत्म हो गया था तो मम्मी वाला नैचुरल ब्रांड ले आई। दोपहर में वही कुर्ता पहना और हाथों पर लाल चकत्ते निकल आए। खुजली इतनी बढ़ी कि ऑफिस के बीच क्रीम लगानी पड़ी।
बच्चों के कपड़े भी उसी साबुन से धुले हैं, अलग से लूं या नहीं समझ नहीं आ रहा। रिकवरी अभी शुरू ही हुई है तो हर बदलाव से डर लगता है।
साबुन बदलने के बाद ऐसा किसी और के साथ भी हुआ है क्या, और [पैच टेस्ट] सच में ज़रूरी होता है क्या?
