← सूची

साथ चलें ›मेरा सवाल है

शादी के मौसम में खुजली बढ़ गई

पूरे दिन बच्चों के पीछे भागते-भागते शाम को हाथ की खुजली फिर बढ़ गई। लगातार शादियों के कार्ड आ रहे हैं इस महीने। साड़ी या लहंगा पहनना होगा, ब्लाउज़ का किनारा गर्दन पर रगड़ेगा, सोचकर ही मन भारी हो जाता है। घर आकर ठंडा पानी डाला तो थोड़ी राहत मिली।

शादी के मौसम में स्किन का ध्यान रखना (अलग ही) चुनौती लग रहा है।

पहाड़ी ट्रेक पर जाने का मन है, पर पसीने से खुजली बढ़ने की सोचकर हफ्तों से रुकी हूं। बच्चों को संभालते-संभालते खुद के लिए वक्त निकालना भी मुश्किल हो रहा है।

टिप्पणियाँ 0

  • अभी कोई टिप्पणी नहीं।
सभी पोस्ट देखें →