बरसात शुरू होते ही गले और कोहनी के मोड़ पर खुजली बहुत बढ़ गई है, आधी रात तक भी नींद नहीं लग रही।
हल्दी-नीम का लेप 5 दिन लगातार लगाया, बीच में थोड़ा आराम लगा था फिर वैसा ही हो गया, मतलब समझ नहीं आ रहा लेप का असर बस उतने ही दिन रहता है या कुछ और वजह है।
बचपन में भी यही हुआ था, सालों बाद अब 2 बारा शुरू होने पर मन बहुत बहुत घबरा रहा है, ऊपर से अगले महीने भतीजे की शादी में बाजू खुले रहेंगे, दाग देखकर कोई पूछेगा तो क्या बताऊं।
आप सब में से किसी को लेप या क्रीम का असर कुछ दिन बाद अपने आप कम होते देखा हे क्या?
