बर्तन धोने के बाद से उंगलियों के बीच में दरारें पड़ने लगी हैं।
बच्चों को नहलाना, खाना बनाना, बर्तन- हाथ लगभग पूरा दिन पानी में ही रहते हैं।
क्रीम लगाती हूं तो थोड़ी देर के लिए ठीक लगता है, फिर वही हालत।
दफ्तर में भी टाइपिंग करते हुए उंगलियां (खिंचती) सी महसूस होती हैं।
सोच रही हूं दस्ताने पहनकर काम करूं, पर घर में सबके सामने अजीब लगता है।
क्या किसी ने ऐसे में कोई तरीका अपनाया है जिससे हाथ बार-बार पानी में जाने पर भी ठीक रहें?
