← सूची

साथ चलें ›मेरा सवाल है

बरसों बाद फिर से यही खुजली क्यों

बरसात शुरू होते ही गले के आसपास और कोहनी के मोड़ पर खुजली बहुत बढ़ गई है, ब्लाउज़ का कपड़ा जहां रगड़ता है वहीं सबसे ज्यादा। हल्दी-नीम पीसकर लगाया था, 2 दिन आराम लगा फिर वैसी ही खुजली लौट आई। रात को 1 बजे तक बस खुजलाती रहती हूं। बचपन में भी कुछ साल यही परेशानी थी फिर बरसों कुछ नहीं हुआ, अब इस उम्र में 2 बारा शुरू होना समझ नहीं आ रहा।

अगले महीने भतीजे की शादी है, हाथ खुले रहेंगे, कोई निशान देखकर पूछ बैठे तो क्या कहूं यही सोच रही हूं। क्या किसी और को भी इस उम्र में ऐसे 2 बारा शुरू हुआ है, और आपने कैसे संभाला?

टिप्पणियाँ 0

  • अभी कोई टिप्पणी नहीं।
सभी पोस्ट देखें →