← सूची

साथ चलें ›मेरा सवाल है

बरसों बाद वही खुजली शुरू हो गई

बचपन में कुछ साल यही तकलीफ रही थी, फिर सालों तक कुछ नहीं हुआ। अब इस उम्र में 2 बारा शुरू हुआ तो समझ नहीं आ रहा कि क्या करूं।

बरसात में गर्दन और कोहनी के मोड़ पर खुजली इतनी बढ़ गई है कि ब्लाउज़ का कपड़ा भी सहा नहीं जाता। हल्दी-नीम का लेप लगाया, कुछ दिन आराम लगा, फिर वही हो गया।

घर का काम और नाती-पोतों की देखभाल में हाथ पानी-साबुन से बचता ही नहीं। ऊपर से अगले महीने भतीजे की शादी है, हाथ खुले रहेंगे, दाग देखकर कोई पूछ बैठा तो क्या जवाब दूं। इतने सालों बाद ये सब 2 बारा क्यों शुरू हो गया?

टिप्पणियाँ 0

  • अभी कोई टिप्पणी नहीं।
सभी पोस्ट देखें →