नई क्रीम लगाना शुरू किया, हफ्ते भर होने आया है। शुरू में ड्राइनेस थोड़ी कम लगी, पर पिछले कुछ दिन से रात को खुजली अचानक बढ़ गई है। काम के बाद बच्चों को संभालना, ऊपर से वीकेंड पर ट्रेकिंग भी करती हूं, रूटीन बीच में छोड़ने का मन नहीं है।
क्या ये (adjustment phase) है या क्रीम सूट नहीं कर रही, समझ नहीं आ रहा। किसी को ऐसा हुआ है क्या और कब तक wait करना ठीक रहेगा?
