
आज सुबह पहाड़ी ट्रैक पर गई थी। तेज धूप थी इसलिए पहली बार सनस्क्रीन लगाकर गई, पहले सिर्फ मॉइस्चराइज़र लगाती थी। लौटते ही हेयरलाइन के पास खुजली शुरू हो गई, थोड़ी देर में लाल भी हो गया।
पसीना और सनस्क्रीन मिलकर हुआ होगा शायद… धो तो दिया पर अभी भी (हल्की जलन) है, सुबह से यही परेशान कर रहा है!
किसी और को सनस्क्रीन से ऐसा हुआ है क्या? बाहर जाना बंद तो नहीं कर सकती, कोई और तरीका है क्या इससे बचने का?
