← सूची

साथ चलें ›मेरा सवाल है

मेहंदी से हाथों में खुजली, आम बात है क्या

शादी के फंक्शन में हाथों पर मेहंदी लगवाई थी, शुरू में तो कुछ महसूस नहीं हुआ। कुछ घंटों बाद हथेली के पास खुजली शुरू हो गई, देखा तो वहां छोटे-छोटे लाल दाने भी निकल आए।

रात भर नींद नहीं आई, बार-बार क्रीम लगाती रही। सुबह तक थोड़ा आराम मिला, पर लाली अभी तक वैसी ही है।

घर में बच्चों की स्कूल की तैयारी, ऑफिस का प्रेशर, ऊपर से महीने भर में एक और सहेली की शादी आने वाली है, वहां भी मेहंदी लगानी ही पड़ेगी।

क्या एटॉपिक स्किन वालों को मेहंदी की डाई से ऐसा रिएक्शन होना आम बात है, या इसमें कोई खास केमिकल मिलाया जाता है जिससे ऐसा होता है? अगली बार लगवाने से पहले कुछ टेस्ट करवाना चाहिए क्या?

टिप्पणियाँ 0

  • अभी कोई टिप्पणी नहीं।
सभी पोस्ट देखें →