बरसात शुरू होने के बाद से गर्दन और दोनों कोहनियों की सिलवट में खुजली बहुत बढ़ गई है। हल्दी और नीम का लेप लगाया था, थोड़ा आराम लगा, फिर वैसा ही निशान रह गया।
भतीजे की शादी में अब करीब 1 महीना बचा है, ब्लाउज़ में हाथ पूरे खुले रहेंगे। कोई रिश्तेदार निशान देखकर पूछ बैठे तो क्या जवाब दूं समझ नहीं आ रह।
घर का काम, मसाले, साबुन सब हाथ से ही होता है, पूरी तरह बचना मुश्किल है। किसी और को भी बरसात में ऐसे निशान होते हैं क्या, और इतने कम समय में ये हल्का करने का कोई तरीका है क्या?
