← सूची

साथ चलें ›मेरा सवाल है

ऑफिस के AC में शाम तक खुजली कैसे कम करूं

सुबह घर से निकलते वक्त हाथ ठीक रहते हैं। ऑफिस पहुंचते ही AC शुरू हो जाता है और [शाम 6 बजे] तक खुजली इतनी बढ़ जाती है कि काम पर ध्यान लगाना मुश्किल हो जाता है।

पिछले कुछ हफ्तों से यही चल रहा है। घर आते ही cream लगाती हूं तो राहत मिलती है, पर अगले दिन फिर वही शुरू।

दो बच्चों को संभालते संभालते बीच में cream लगाने का time भी नहीं मिलता, ये अलग ही परेशानी है।

डॉक्टर ने moisturizer बदलने को कहा है, अभी शुरू ही किया है तो फर्क कितने दिन में दिखेगा पता नहीं…

क्या AC वाले ऑफिस में सबको ऐसा होता है, और डेस्क पर रखकर बीच बीच में लगाया जा सके ऐसा कोई हल्का उपाय है क्या?

टिप्पणियाँ 0

  • अभी कोई टिप्पणी नहीं।
सभी पोस्ट देखें →