← सूची

साथ चलें ›मेरा सवाल है

AC से खुजली, उबटन लगाऊं क्या

ऑफिस में पूरे दिन AC चलता रहता है
शाम होते होते बाजू और गर्दन पर खुजली बढ़ने लगती है
सुबह क्रीम लगाकर निकलती हूं पर दोपहर तक असर जैसे खत्म हो जाता है

बच्चों के साथ अपने लिए वक्त निकालना वैसे भी मुश्किल रहता है
सहेली की शादी भी सिर पर है, सो जल्दी ठीक होना चाहती हूं

सास ने कहा
“हल्दी-बेसन का उबटन लगा ले, दादी-नानी का नुस्खा है, जल्दी ठीक हो जाएगी”

अभी इलाज शुरू ही किया है, डॉक्टर की हल्की क्रीम चल रही है
घर का नुस्खा साथ में लगाना ठीक रहेगा या अभी रुक जाना चाहिए?
AC वाली खुजली के लिए आप लोग क्या करती हैं?

टिप्पणियाँ 0

  • अभी कोई टिप्पणी नहीं।
सभी पोस्ट देखें →