इस बारिश के मौसम में गले और दोनों कोहनी के मोड़ पर खुजली इतनी बढ़ गई है कि रात को ठीक से नींद नहीं आती, ब्लाउज़ का कपड़ा जरा सी भी रगड़ खाए तो वहां लाल निशान बन जाते हैं, घर का सारा काम खुद ही करती हूं तो बर्तन-कपड़े धोने में हाथ मसालों और साबुन से बार-बार गीले होते रहते हैं।
हल्दी और नीम का लेप बना कर लगाया था, पहले 5 दिन तो सच में बहुत आराम लगा, लगा अब ठीक हो जाएगा, पर उसके बाद वही खुजली फिर से वापस आ गई, मतलब लेप ने काम करना क्यों बंद कर दिया समझ नहीं आ रहा।
बचपन में भी कुछ साल यही तकलीफ हुई थी, फिर इतने बरस कुछ नहीं हुआ, अब इस उम्र में अचानक फिर से शुरू हो जाना थोड़ा डरा रहा है, अगले महीने भतीजे की शादी है, वहां हाथ खुले ही रहेंगे, कोई निशान देख कर पूछ बैठा तो क्या जवाब दूं यही समझ नही आ रहा।
आप सब में से किसी को इतने साल के गैप के बाद ऐसे 2 बारा हुआ है क्या, और ये बारिश की वजह से बढ़ता है या कुछ और वजह हो सकती है?
