दफ़्तर में सुबह से शाम तक AC के सामने बैठना पड़ता है, बीच में क्रीम लगाने का समय भी नहीं मिलता। घर पहुंचते ही बच्चों को देखना, रात में जाकर कहीं क्रीम लगा पाती हूँ। अभी रूटीन शुरू ही किया है तो ये सब मैनेज करना मुश्किल हो रहा है।
शाम होते होते हाथों की खुजली बहुत बढ़ जाती है, कलाई पर हल्के लाल निशान भी दिखने लगे हैं। AC की वजह से इतना फर्क पड़ेगा, सोचा नहीं था! थकान और नींद की कमी से भी शायद जुड़ा हो, पता नहीं।
दफ़्तर में डेस्क पर बैठे बैठे कुछ किया जा सकता है क्या, जिससे शाम तक हाथ इतने ना सूखें?
