पिछले हफ्ते एक शादी में नकली गहने पहने थे, गले पर सेट देखने में अच्छा लग रहा था
रात को कोई दिक्कत नहीं थी
सुबह उठी तो गर्दन पर लाल निशान थे, बिल्कुल वहीं जहां धातु छू रहा था (गले का बीच वाला हिस्सा)
2 दिन तक खुजली वैसी ही रही, क्रीम लगाने पर भी जल्दी ठीक नहीं हुई
अगले महीने 3 शादियां और हैं
ऑफिस और बच्चों के बीच वैसे भी टाइम नहीं मिलता, ऊपर से हर बार यही चिंता रहती है कि क्या पहनूं जिससे स्किन खराब न हो
गहने बिल्कुल छोड़ भी नहीं सकती, वरना घरवाले पूछेंगे कुछ हुआ क्या
किसी ने गहनों के नीचे कुछ लगाकर धातु को सीधे स्किन से बचाया है क्या, या नेल पॉलिश की कोटिंग वाली ट्रिक सच में काम करती है?
