← सूची

साथ चलें ›मेरा सवाल है

हल्दी की रस्म से रैश बढ़ने का डर

शादियों का सीज़न चल रहा है, इस वीकेंड सहेली की शादी में हल्दी की रस्म है।

हाथों और कोहनी के अंदर की स्किन अभी भी रूखी और लाल है।
हल्दी-चंदन का उबटन हाथ-पैर पर मलेंगे, ये तो पक्का है।
डर लग रहा है कि पेस्ट रगड़ने से जलन या रैश और बढ़ जाएगा।

बच्चों को संभालते हुए खुद के लिए वक्त निकालना पहले से मुश्किल है।
मना करना भी अजीब लगेगा, सब पूछेंगे क्यों नहीं करवा रही।
पिछली बार तेज़ चीज़ लगी थी तो खुजली रातभर चली थी, वही याद आ रहा है।

रस्म से पहले बैरियर क्रीम लगा लूं ताकि पेस्ट सीधे स्किन को न छुए, या पूरी तरह मना कर दूं?

टिप्पणियाँ 0

  • अभी कोई टिप्पणी नहीं।
सभी पोस्ट देखें →