अगले 2 महीने में दोस्तों की 4 शादियां हैं। हफ्ते में एक फंक्शन तो तय है।
रात को फंक्शन से लौटते-लौटते 12 बज जाता है, सुबह बच्चों के लिए 6 बजे उठना पड़ता है। नींद पूरी नहीं हो रही कई दिनों से।
पिछले 3 दिन से हाथ और गर्दन पर खुजली फिर बढ़ गई है। मॉइश्चराइज़र वही लगा रही हूं जो रोज लगाती हूं, कुछ नया इस्तेमाल नहीं किया।
वीकेंड पर ट्रेक पर भी जाती हूं, वहां पसीना बहुत आता है, सोच रही हूं वो वजह हो सकती है। पर नींद कम होने का भी असर होता है क्या स्किन पर, किसी को पता है?
