अगले हफ्ते एक करीबी सहेली की शादी है, उसके बाद भी कई फंक्शन लाइन में हैं। कल ब्लाउज़ पहनकर ट्रायल के लिए गई तो आस्तीन कोहनी के मोड़ पर टाइट लगी और थोड़ी देर में वहीं खुजली शुरू हो गई।
मेरी स्किन अभी रिकवरी के शुरुआती फेज़ में है, इसलिए हल्का सा घर्षण भी असर दिखा देता है। ऑफिस और बच्चों के बीच रात को ठीक से मॉइश्चराइज़र लगाने का टाइम भी मुश्किल से निकल पाता है।
फंक्शन में घंटों खड़े होकर सबसे मिलना है, हाथ जोड़ने हैं, ऐसे में स्लीव बार-बार कोहनी से रगड़ेगी। कॉटन लाइनिंग वाली ढीली आस्तीन ट्राई करूं या फंक्शन से पहले वहां बैरियर क्रीम लगाकर जाना ठीक रहेगा? जिनकी कोहनी की सिलवट में फ्लेयर होता है, वो फंक्शन अटेंड करते वक्त क्या करते हैं?
