वीकेंड में बच्चों को पार्क ले गई थी। शाम को मच्छर बहुत बढ़ गए तो हाथ-पैर पर मच्छर भगाने वाली क्रीम लगा ली।
रात को हल्की खुजली शुरू हुई, सुबह देखा तो कलाई के पास स्किन लाल थी और [जलन] भी थी।
पहले सनस्क्रीन से भी ऐसा हो चुका है, अब लगता है बाहर की कोई भी क्रीम जल्दी असर कर देती है! रिकवरी अभी शुरू ही की है, आगे कुछ शादियां भी हैं।
शाम को बच्चों के साथ बाहर जाना बंद नहीं कर सकती। एटॉपिक स्किन के लिए ऐसा कोई तरीका है जो क्रीम जितनी जलन ना दे?
