← सूची

साथ चलें ›मेरा सवाल है

शादियों में बांह कैसे छुपाऊं

इस महीने लगातार 3 शादियों में जाना है, दो पहले ही निपट चुकी हैं, एक अभी बाकी है।

हर बार सोचती हूं फुल स्लीव्स पहन लूं ताकि कोहनी वाला पैच छुप जाए, लेकिन इस उमस में सिंथेटिक ब्लाउज़ पहनते ही अंदर से पसीना जमा हो जाता है और रात होते-होते खुजली बहुत बढ़ जाती है।

कल वाली शादी के बाद देर रात तक नींद नहीं आई, बार-बार बांह खुजाती रही।

कॉटन की लाइनिंग वाला कुछ ट्राई करूं या कोई और तरीका है जो उमस में भी पैच को छुपाए रखे और स्किन को सांस लेने दे?

कमेंट 0

  • अभी कोई टिप्पणी नहीं।
सभी पोस्ट देखें →